प्रतापगढः पति समेत ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
February 10, 2026
प्रतापगढ़। जिले के लालगंज तहसील क्षेत्र में एक मामला ऐसा भी ,जहां दहेज की मांग पूरी न होने से विवाहिता के साथ मारपीट व धमकी की घटना पर पुलिस ने पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लीलापुर थाना क्षेत्र के पुतईपुर अजगरा गांव की सुषमा पाल पुत्री स्व0 राजेन्द्र पाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि पांच जून 2022 को उसका विवाह तेलियाही बहुंचरा निवासी अभिषेक पाल पुत्र जयप्रकाश पाल के साथ हुआ। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों ने उसे घर से भगा दिया था। महिला प्रकोष्ठ में पीड़िता द्वारा शिकायत के बाद ससुरालीजन बीती आठ फरवरी को उसे ससुराल ले गये। लेकिन ससुरालीजनों ने उसी दिन गालीगलौज व मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। पुलिस ने पति व ससुर जयप्रकाश पाल, सास कुसुम, देवर अभिजीत, ननद शालिनी व शिवानी, चाची ललिता पत्नी भोला पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
.jpg)