प्रतापगढः समारोहपूर्वक बोर्ड परीक्षार्थियों को दी गई विदाई
February 10, 2026
लालगंज/प्रतापगढ़। धारूपुर स्थित अवधेश इण्टर कालेज में मंगलवार को यूपी बोर्ड के इण्टर के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। प्रधानाचार्य सौरभ सिंह ने बोर्ड परीक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के टिप्स दिये। उन्होने परीक्षार्थियों को अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए समय प्रबन्धन, नियमित अध्ययन एवं आत्म विश्वास बनाए रखने का मार्ग दर्शन किया। इसके साथ ही उन्होनें बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य अशोक सिंह, विजय प्रताप सिंह, कमलेन्द्र द्विवेदी, आशीष सिंह, अभय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
.jpg)