Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

100 विधायक लाइए, सीएम बन जाएं-अखिलेश यादव


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे-जैसे पीड़ा बढ़ रही है, वैसे-वैसे PDA बढ़ रहा है। रोबो डॉग विवाद में घिरी गलगोटिया यूनिवर्सिटी को लेकर उन्होंने कहा कि रोबोट तो है, लेकिन दिखता कैसा है, सीएम के वस्त्र से धोखा खा रहे हैं।

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, "गीता में कहा गया है कि जो माया में रहकर भी माया से दूर रहे, वही असली योगी होता है। सिर्फ वस्त्र से योगी नहीं होता है।" उन्होंने आगे कहा कि पूज्य शंकराचार्य के साथ क्या हो रहा है? उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग अब बीस साल पुरानी फिल्में अंधेरे में देख रहे हैं और शंकराचार्य जैसे पूज्य संतों के खिलाफ घटिया आरोप लगा रहे हैं।

अखिलेश ने कहा कि रामभद्राचार्य जी के बारे में नहीं बोलना चाहिए। उनके खिलाफ हमारी सरकार ने धोखाधड़ी का मुकदमा वापस लिया था। सीएम योगी आदित्यनाथ के विदेश दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि जापान जा रहे हैं, क्योटो नहीं जा रहे। वहां जाकर देखें। गोरखपुर का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर में 19 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। गोरखपुर में गोरखधंधा चल रहा है। फिर से हमारा ऑफर है- "100 विधायक लाइए, सीएम बन जाएं।"

अखिलेश ने आगे कहा, "राहुल गांधी से SPG हटाई, उनका घर छीना। हमारा भी घर छीना, इससे कमजोर नहीं हुए, बल्कि और मजबूत हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले कभी पहली रोटी गाय को नहीं खिलाते, पहले खुद खाते हैं। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य को पहले सम्मान दिलाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |