Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जगदीशपुर: मिलावटी मिठाइयों का लगा भंडार, अधिकारी बेखबर


जगदीशपुर/अमेठी। होली के अवसर पर विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से मिष्ठान भण्डार की दुकानों पर केमिकल युक्त मिलावटी मिठाइयां धडल्ले से बेची जा रही है विक्रेता मनमानी कीमत वसूल कर दिन दूनी रात चैगुनी करने मे लगे हैं जिसे खाने के बाद लोग संक्रमण बीमारी की चपेट मे आ सकते हैं ।विकास खण्ड के अंतर्गत स्थित पुलिस बूथ चैराहा, शुकुल बाजार रोड, रायबरेली-अयोध्या व जामों रोड समेत वारिसगंज, रानीगंज, आनन्दनगर, हारीमऊ समेत ग्रामीण क्षेत्र के चैराहों व नुक्कड़ों पर मिष्ठान भंडार की दुकान सजाकर दुकानदार  केमिकल युक्त मिठाइयां मनमाने दामों पर बेचकर ग्राहकों को लूट रहे हैं।होली के त्यौहार के अवसर पर खरीदारों की भीड़ लगी रहती है जिसे खाने के बाद बीमार होना स्वाभाविक है। खुलेआम बिक रही मिलावटी मिठाइयों पर ना तो विभागीय अधिकारियों की नजर पड़ती है ना ही उच्च अधिकारी गण इस ओर ध्यान दे रहे हैं। जिसके चलते महंगाई की मार से मजबूर जनता लुट रही है। कुछ कहने पर दुकानदार कहते हैं कि इसके एवज में विभागीय कर्मचारियों को तय शुदा रकम देना पड़ता है तो डर किस बात का है । इस सम्बंध में उप जिलाधिकारी ने बताया कि जांच  कराने के उपरांत दोषियो के विरुद्ध कडी कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |