अमेठीः पीजी कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस कैंप सम्पन्न
February 27, 2026
अमेठी। शुक्रवार को राजर्षि रणंजय सिंह आसलदेव पी .जी .कॉलेज पीपरपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में लक्ष्य गीत अमृता यादव, महक यादव सरस्वती वंदना प्रीति और आशा सरोज व स्वागत गीत सलोनी ने प्रस्तुत किया । कार्यक्रम में स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं के द्वारा गायन,नृत्य कविता और धरती माता पर नाटक प्रस्तुत किया गया और गीता पाल के द्वारा प्रतिवेदन पढ़ा गया।। प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह ने समापन अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र एवं समाज के लिए वरदान है। एन.एस.एस. कैम्प के द्बारा छात्र समाज, प्रदेश तथा देश में अपना नाम रोशन कर सकते हैं। डॉ संगीता सिंह ने एन.एस.एस.के महत्व व लाभ के बारे में भी बताया।कार्यक्रमाधिकारी उषा मौर्य के द्बारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया और उन्होंने स्वयंसेवकों को जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया।
