जगदीशपुर: बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
February 27, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। साइकिल द्वारा घर जा रहा अधेड बस की चपेट मे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी चंद मिनट बाद मौत हो गई सूचना पर पहुँची पुलिस जांच पडताल में जुटी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूरब गांव में गत दिवस देर शाम उस समय हडकंप मच गया जब गांव निवासी रजनू पासी उम्र लगभग 45 वर्ष जो खेत पर काम करने के उपरांत साइकिल द्वारा घर जाते समय चैराहे के नजदीक तेज रफ्तार आ रही अनियंत्रित बस ने जोरदार टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और बस लेकर चालक फरार हो गया जिसका ग्रामीणों ने पीछा किया लेकिन चालक वाहन छोडकर मौके से फरार हो गया तथा घायल की मदद के लिए जबतक लोग उसके पास पहुंचते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। इस संबंध मे पुलिस ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजकर आवश्यक कार्यवाई जारी है।
.jpg)