जगदीशपुर: राष्ट्रीय सेवायोजना विशेष शिविर का शुभारम्भ
February 22, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय सेवायोजना दोनों इकाइयों द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। जगदीशपुर जायस रोड जगेसरगंज स्थित राजा कान्ह पीजी कालेज में सप्तदिवसीय राष्ट्रीय सेवायोजना शिविर का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ हुआ । आए हुए विद्वानों ने राष्ट्रीय सेवायोजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परिवार के संस्कार ही समाज में जीने की नयी दिशा दिखाते हैं जिसमे गरीबो की सेवा, उच्च विचार, वृद्धजनों का सम्मान आदि सत्य मार्ग पर चलना सिखाता है इसी क्रम मे छात्राओं ने मां सरस्वती वंदना समेत समाज प्रेरित आदि गीत प्रस्तुत किया जिसे सुनकर लोग भाव विभोर हुए। इस दौरान प्रबंधक डाक्टर एसपी सिंह, प्राचार्य डाक्टर वीरेश प्रताप सिंह, नीरज तिवारी, डाक्टर सोहन सिंह, डाक्टर राजकरन सिंह, डाक्टर चंद्र शेखर सिंह,डाक्टर सुरेंद्र तिवारी,रेनू पांडेय, अरूण प्रताप सिंह, रमा शंकर दीप्ति शुक्ला, हरिश्चन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार आदि सम्मानित गण मौजूद रहे ।
