Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः एनएसएस शिविर में छात्राओं ने चलाया सफाई अभियान


अमेठी। रानी सुषमा देवी महिला पी.जी  कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर के दूसरे दिन शिविरार्थियों ने लक्ष्य गीत और संकल्प गीत गाया। इसके बाद महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ .पूनम सिंह के दिशा निर्देशन में शिविरार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया साथ ही मंदिर परिसर में जाकर के साफ सफाई कर स्वच्छता का परिचय दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रमाधिकारी डॉ . पूजा सिंह और  प्रियंका मिश्रा भी उपस्थित रहीं। शिविर में बौद्धिक कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में आर.आर.पी.जी. कॉलेज , शिक्षा शास्त्र  विभाग से डाॅ . देवेंद्र मिश्रा उपस्थित हुए और शिविरार्थियों को बड़े ओजपूर्ण ढंग से राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व समझाया और देश के गौरवशाली व्यक्तित्व से परिचय कराया। इसी के साथ सभी शिविरार्थियों ने संकल्प गीत तथा राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |