Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस


अमेठी। मुंशीगंज थाना के कन्हई का पुरवा गांव के बाहर बाग में रविवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला। युवक का शव मिलने से परिजनों में हाहाकार मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम एवं अन्य विधिक कार्यवाही में जुट गई है। जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के कन्हई का पुरवा निवासी राजकुमार 36 वर्ष पुत्र वीरेंद्र कुमार का शव गाँव के बाहर बाग में रविवार को फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी तब हुई जब गांव के लोग बाहर बाग की तरफ गये।शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।परिजन रोते बिलखते दिखाई पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम रिपोर्ट हेतु भेज दिया है।पुलिस की प्रारम्भिक जांच में आत्म हत्या प्रतीत हो रही है।फिलहाल अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य संकलन किया।पुलिस मौत की वजह जानने के लिए जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार राजकुमार रोजी रोटी के लिए अहमदाबाद में रहकर काम करते थे। बीते शुक्रवार को ही अपने गांव लौटे थे। बताया जा रहा है कि शनिवार रात वह घर से बाहर निकले थे। रविवार सुबह जब परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश की तो गांव के पास स्थित एक बाग में उनका शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बेटों को छोड़ गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक की पत्नी अभी अहमदा बाद में ही है। पूरे मामले में प्रभारी निरीक्षक मुंशी गंज शिवाकांत तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु पंचनामा भरवा कर भेज दिया गया है।प्रारंभिक जांच में आत्म हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।सभी पहलुओं को ध्यान में रख जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |