प्रतापगढः दो पर मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज
February 10, 2026
प्रतापगढ़। मारपीट गालीगलौज व धमकी को लेकर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिले में लालगंज कोतवाली क्षेत्र के उदियापुर गांव निवासी संजय कुमार विश्वकर्मा पुत्र रामअधार ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती नौ फरवरी की सुबह करीब नौ बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के लालजी धुरिया पुत्र रामफेर व उसके पुत्र शिवा धुरिया ने पीड़ित के भतीजे मनीष विश्वकर्मा पुत्र मंगल प्रसाद व भांजे आलोक विश्वकर्मा पुत्र राधेश्याम को जैनपुर चैराहे पर मारापीटा व गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने वाहन में तोडफोड भी किया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।
.jpg)