प्रतापगढः अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर आवाज हुई बुलन्द, किया प्रदर्शन
February 10, 2026
लखनऊ/प्रतापगढ़। अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर मंगलवार को आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के बैनरतले अधिवक्ताओं ने आवाज बुलन्द की। एसोसिएसन के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी की अगुवाई में एकजुट अधिवक्ताओं ने परिसर में मांग को लेकर जमकर नारेबाजी भी की। वहीं एसोसिएसन की ओर से महासचिव अनिल कुमार तिवारी ने संघर्ष में योगदान के लिए अधिवक्ताओं को सम्मान पत्र भी प्रदान किया। श्रम कानून सलाहकार एसोसिएसन द्वारा आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि प्रदेश में विधानसभा का बजट सत्र जारी है। ऐसे में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए सरकार को कानून बनाना चाहिए। वहीं उन्होने बार काउन्सिल आफ उत्तर प्रदेश के चुनाव में साथी अधिवक्ताओं से मिलकर सहयोग भी मांगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएसन के सचिव चन्द्रमोहन शर्मा ने किया। संचालन कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव द्वारा हुआ। इस मौके पर एएन त्रिपाठी, जेपी कटियार, रोहित कुमार मिश्र, अजय विश्वकर्मा, रवि प्रजापति, अंकुर दुबे, राजीव पटेल, आदि अधिवक्ता रहे।
