हाथरस। रु० 50 लाख से अधिक लागत की पूर्ण अपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने संबंधित कार्यदायी सस्थाओं से अवशेष निमार्ण कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने एवं विभागीय अधिकारियों को समय समय पर निरीक्षण करते हुए प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को किसी भी परियोजना के कार्य प्रारम्भ होने से समापन के मध्य गुणवत्ता सुनिश्चित किये जाने हेतु समय-समय पर सत्यापन ध् जाँच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से कहा कि परियोजना पूर्ण होने के उपरांत हस्तांतरण से पूर्व कराये गये कार्यों का मिलान प्रस्तावित कार्ययोजना से अवश्य कर लें, जिससे कि हैण्डओवर के उपरांत किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। जो परियोजनाएं पूर्ण हो गई है उनको हैंड ओवर किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति में अपेक्षित सुधार लाते हुए अवशेष कार्यों को गुणवत्तापूर्णढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कार्य की प्रगति संतोषजनक न होने पर कार्यदायी संस्था से विलम्ब शुल्क काटने के साथ ही कार्यदायी संस्था की जिम्मेदारी तय करते हुए पत्र शासन को प्रषित करने के निदेश दिए।
जिलाधिकारी ने जनपद में 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं के संबंध में कार्यदायी संस्था यू०पी० स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा नवीन आश्रम पद्धति मऊ चिरायल निर्माण कार्य, उ०प्र० समाज कल्याण निर्माण निगम अलीगढ़ द्वारा जिला चिकित्सालय हाथरस में 50 बेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कार्य, उ०प्र० राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड आगरा द्वारा जनपद हाथरस के विकासखंड हाथरस में पैक्स हाथरस जंक्शन का 250 मेट्रिक टन गोदाम का निर्माण कार्य, जनपद हाथरस से तहसील सासनी के ग्राम नगला गढ़ में गो संरक्षण केंद्र का निर्माण कार्य, नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा तालाब चैराहा स्थित तालाब का सौदर्यकरण, स्वेज फार्म की भूमि पर जलेसर रोड के सहारे दुकानों के व्यावसायिक कॉम्पलेक्स का निर्माण कार्य, सीवेज फार्म स्थित पालिका के स्वामित्व की भूमि पर कान्हा गौशाला पशु शेल्टर होमस् का निर्माण कार्य, उ०प्र० राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड निर्माण प्रखंड अलीगढ़ द्वारा जनपद हाथरस में खेल अवस्थपनाओं के जीणोद्धार इत्यादि के निर्माण कार्य, उ०प्र० जल निगम नगरीय हाथरस द्वारा पुरदिल नगर पंचायत पेयजल योजना, नगर पचायत सादाबाद पेयजल योजना का निर्माण कार्य, नगर पालिका परिषद सिकंद्राराऊ पेयजल योजना, 24×7 नगर पालिका परिषदश् हाथरस आवास विकास वाटर सप्लाई स्कीम निर्माण कार्य, यूनिटयूनिट 25 सी०एण्ड डी०एस० उ०प्र० जल निगम अलीगढ़ द्वारा जनपद हाथरस के मुरसान में कंचना सरोवर के पर्यटन का विकास कार्य, तहसील सादाबाद ग्राम एदलपुर में स्थित श्री दाऊजी महाराज मंदिर का पर्यटन विकास कार्य, जनपद हाथरस के उदयसिंह की कचहरी, सासनी हाथरस लैंडस्कैपिंग, पाथवे, जन सुविधा चहारदीवारी एवं सोलर प्रकाश व्यवस्था के कार्य, यू०पी० प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड निर्माण इकाई 32 अलीगढ़ द्वारा जनपद हाथरस विकासखंड सिकंदराराऊ के ग्राम गंगागढ़ी स्थित मंदिर हनुमान गढ़ी का पर्यटन विकास कार्य, जिला योजना अंतर्गत जनपद हाथरस के विकासखंड सासनी के ग्राम थौरपुर में स्थित काली माई मंदिर का पर्यटन विकास कार्य, विकास खंड सादाबाद के ग्राम पंचायत नगला राम राम के ढकपुरा मंदिर (स्वर्ग आश्रम) का पर्यटन का विकास कार्य, जनपद हाथरस के विकासखंड सदर में खिटीली से परौली के बीच स्थित प्राचीन सिद्धपीठ परासर तपोभूमि का पर्यटन का विकास कार्य, लोक निर्माण विभाग भवन खंड अलीगढ़ द्वारा नवीन जिला कारागार के भवन का निर्माण कार्य, जनपद हाथरस में मा० मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बर्दवारी का निर्माण कार्य, ग्राम अभिकरण विकास विभाग हाथरस द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हसायन में एकेडमिक ब्लॉक एवं हॉस्टल भवन का निर्माण कार्य, सरस्वती इंटर कॉलेज हाथरस में कक्षा कक्षों की मरम्मत का कार्य, लोक निर्माण विभाग हाथरस द्वारा जनपद हाथरस में ट्रांजिस्ट हॉस्टल (18 यूनिट) का निर्माण कार्य (जी0़3) निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबधित कार्यदायी संस्थाओं को लम्बित निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं से कहा कि यदि किसी भी प्रकार की कहीं पर समस्या आ रही है तो उसे अवगत करायें, जिससे कि समय रहते हुए उस समस्या का समाधान किया जा सके, लापरवाही पाये जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन परियोजनाओं में धनराशि की उपलब्धता नहीं है, उनके लिए शीघ्र शासन को पत्राचार कर धनराशि प्राप्त की जाए, जिससे योजनाओं को समय पर पूर्ण कर आम जनमानस को उनका लाभ प्रदान किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा तथा सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराए जाएं।
समीक्षा बैठक के दौरान जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में वर्तमान में 13 कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से लगभग 32 परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला सूचना अधिकारी, डीएसटीओ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहें।
