Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः जिलाधिकारी ने तहसील कादीपुर का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश! भू-अभिलेखों का रखरखाव व्यवस्थित ढंग से करने के दिए निर्देश


सुल्तानपुर। जिलाधिकारी कुमार हर्ष और मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने तहसील कादीपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोर्टरूम, मालखाना, राजस्व अभिलेखागार, तहसीलदार न्यायिक कक्ष, संग्रह अनुभाग कक्ष, भूलेख अनुभाग कक्ष, कैश डायरी, पेशी पत्रावलियों, आईजीआरएस से सम्बन्धित पत्रावलियां, ईडब्ल्यूएस की पत्रावली, निर्वाचन पटल कक्ष, मतदाता पंजीकरण कक्ष, अनुसेवकों के स्टेब्लिशमेन्ट से सम्बन्धित पत्रावली, कर्मचारियों के सर्विस बुक की अद्यतन स्थिति आदि का अवलोकन कर जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने पुरानी फाइलों के रखरखाव, पुराने वादों के निस्तारण की स्थिती, परिसर की साफ सफाई आदि के बारे में जायजा लिया। आई.जी.आर.एस.पर प्राप्त शिकायतों के सन्दर्भ में जानकारी प्राप्त की गयी। पटल सहायक द्वारा अवगत कराया गया कि प्राप्त शिकायतों की निस्तारण आख्या ऑनलाइन अपलोड कर हार्डकापी को संरक्षित किया जाता है।

जिलाधिकारी ने भू-अभिलेखों का संरक्षण व्यवस्थित ढंग से करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये। उन्होंने भू-अभिलेखों व रिकार्ड रूम की चाभी आदि को की-सेफ्टी प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए संरक्षित करने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदाता पंजीकरण कक्ष के दस्तावेजों का निरीक्षण किया और पंजीकरण से सम्बन्धित पत्रावलियों को व्यवस्थित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये। उन्होंने संग्रह अनुभाग के अन्तर्गत भू अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति आदि का अवलोकन किया और ग्रामसभावार अभिलेखों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कादीपुर उत्तम तिवारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |