प्रतापगढः पारिवारिक रंजिश में हुई मारपीट, दो पर मुकदमा दर्ज
February 11, 2026
प्रतापगढ़। पारिवारिक रंजिश में हुई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिले में लालगंज कोतवाली के देवीगढ़ गांव की शिवानी देवी पत्नी बैजनाथ पटेल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती नौ फरवरी को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसके बच्चों को घर बुलाकर उसकी जेठानी ने भोजन कराया। आरोप है कि इससे नाराज जेठानी राजकुमारी की बहू रोशनी अपने पति सुखलाल के साथ पीड़िता के घर पहुंची और गाली देते हुए मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
.jpg)