प्रतापगढः घर में घुसकर की मारपीट, मुकदमा दर्ज
February 11, 2026
प्रतापगढ़। जिले के लालगंज तहसील अंतर्गत घर में घुसकर मारपीट की घटना को लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के बासूपुर गांव की उषा सरोज पत्नी रामधनी सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती दस फरवरी की शाम करीब चार बजे वह घर पर नहीं थी। उसकी बेटी किरन सरोज घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान रंजिश को लेकर गांव के संदीप सरोज पुत्र खोताई सरोज अपनी मां सगरहिन के साथ घर में घुसकर पीड़िता की बेटी को मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी। एसओ गौरव त्रिवेदी का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
.jpg)