अमेठीः जल संरक्षण पर व्यापक कार्यक्रम सम्पन्न
February 23, 2026
अमेठी। राजर्षि रणंजय सिंह आसल देव पीजी कॉलेज पीपरपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सप्त दिवसीय विशेष शिविर तीसरे दिन उत्साह और ऊर्जा के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर जल संरक्षण और सुरक्षित भविष्य पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के स्वयंसेवक स्वयं सेविकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्राचार्या डॉ संगीता सिंह के निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता देवेंद्र मिश्र ने जल संरक्षण के महत्व पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा, पानी है जीवन, बूंद-बूंद बचाएं। जल संरक्षण में हम सबको साथ आना है। हमें जल संसाधनों का संरक्षण करना होगा ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी बच सके। देवेंद्र मिश्र ने जल संरक्षण के विभिन्न तरीकों पर भी प्रकाश डाला, जैसे कि पानी का सही उपयोग, वर्षा जल संचयन, और जल स्रोतों का संरक्षण। उन्होंने छात्रों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और समाज में इसकी प्रेरणा फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक और प्राध्यापिकाएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन शपथ ग्रहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें सभी ने जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
