Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उन्नाव: हत्या में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार


उन्नाव। जनपद के अचलगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया अवैध देशी तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक  मामला 10 दिसंबर 2025 को अचलगंज थाने में दर्ज किया गया था। वादी रामखेलावन पुत्र मुनेश्वर ने तहरीर दी थी कि उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस शिकायत के आधार पर थाना अचलगंज में मु0अ0सं0 665ध्2025 धारा 3(5), 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।अचलगंज पुलिस ने 3 फरवरी 2026 को इस मामले में वांछित अभियुक्त लालता पुत्र बैजनाथ को गिरफ्तार किया। 31 वर्षीय लालता लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के बरकोटा गांव का निवासी है। उसे नवनिर्माणाधीन कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे फ्लाईओवर के पास से पकड़ा गया।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3ध्25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसएचओ बृजेश कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक अंजनी कुमार सिंह, कांस्टेबल प्रवीण चैरसिया, कांस्टेबल ओमनारायण और कांस्टेबल अमरजीत शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |