Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रामपुरः आरक्षित वन क्षेत्र पीपली, स्वार में अवैध कटान पर सख्ती कृ संयुक्त टीम गठित, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई


रामपुर। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक  विद्या सागर  मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आरक्षित वन क्षेत्र पीपली, स्वार में हो रही अवैध गतिविधियों के सम्बन्ध में वन विभाग, पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान प्रभागीय निदेशक प्रणव जैन ने बताया कि  आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध कटान करने वाले अभियुक्तों  ओर साथ ही आरक्षित वन क्षेत्र के उन मार्गों एवं स्थानों को चिन्हित कर लिया गया, जहाँ से होकर अभियुक्तों का आवागमन होता है अथवा जहाँ अत्यधिक अवैध कटान की घटनाएँ प्रकाश में आई हैं।

 जिलाधिकारी ने आरक्षित वन क्षेत्र पीपली में अवैध कटान एवं अतिक्रमण करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध वन विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर उन्हें पकड़ने तथा उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा पुलिस विभाग द्वारा उक्त कठोर कार्यवाही  की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |