बाराबंकी । महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को मजबूत करने को लेकर “मिशन शक्ति फेजदृ05” के अंतर्गत जनपद में पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों की महिला अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को सुरक्षा से जुड़े अधिकारों और योजनाओं की जानकारी दी।इस दौरान महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या आपात स्थिति में वे तत्काल सहायता कैसे प्राप्त कर सकती हैं। जागरूकता कार्यक्रम में वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन 102, एम्बुलेंस सेवा 108 सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
इसके साथ ही महिलाओं को जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थानों की हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय एवं राज्य महिला आयोग तथा जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका से भी अवगत कराया गया। साइबर अपराधों से बचाव एवं सतर्कता के उपायों पर विशेष जोर दिया गया।
पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास जगाना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना और यह संदेश देना है कि उनकी सुरक्षा के लिए प्रशासन हर स्तर पर तत्पर है। अभियान से महिलाओं में जागरूकता बढ़ी और पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हो।
