Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः मलिहाबाद कनार गांव में शिव मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भगवान जगन्नाथ की मूर्ति स्थापित


लखनऊ। लखनऊ मलिहाबाद तहसील के अंतर्गत कनार गांव में मंगलवार को भक्ति और उत्साह का एक अलौकिक संगम देखने को मिला। अवसर था गांव के भव्य शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ का, जिसे क्षेत्रवासियों ने बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया।

इस विशेष अवसर पर उत्सव की खुशी दोगुनी हो गई जब मंदिर परिसर में भगवान जगन्नाथ की मूर्ति की विधि-विधान से स्थापना की गई। डोल-बाजे, शंखध्वनि और श्जय जगन्नाथश् व श्हर-हर महादेवश् के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु झूमते-गाते भगवान को उनके नए विग्रह में स्थापित करने के साक्षी बने।

इस धार्मिक अनुष्ठान का सफल संचालन क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियोंकृ नवल किशोर पांडे, कमल किशोर पांडे, राजेश कुमार द्विवेदी, रमाकांत पांडे, उमाकांत पांडे और अभिषेक द्विवेदी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने के लिए भारी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण और दूर-दराज से आए श्रद्धालु कनार गांव पहुंचे।

स्थापना और वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से शुरू हुए इस भंडारे में हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर प्रसाद ग्रहण किया और महादेव व भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। ग्रामीणों के अनुसार, इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में एकता और अटूट आस्था का संदेश दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |