Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः मण्डलायुक्त प्रयागराज ने मतदान केंद्रों पर जाकर बूथ लेवल पर अधिकारियों से अनमैपड एवं डिफेक्टिव फोटो वाले प्रकरणों की ली जानकारी! विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत मंडलायुक्त प्रयागराज ने प्राथमिक विद्यालय व पंचायत भवन राजगढ़ का किया निरीक्षण


प्रतापगढ़। मंडलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय राजगढ़ व पंचायत भवन राजगढ़ में जाकर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों से अनमैप्ड मतदाताओं तथा डिफेक्टिव फोटो वाले प्रकरणों की अलग से जानकारी ली। तार्किक विसंगति के अंतर्गत मैपिंग की आवश्यकता वाले मतदाताओं को नोटिस निर्गत करने तथा उनकी सुनवाई से संबंधित की जा रही कार्यवाही के बारे में भी पूछा। उन्होंने सभी बीएलओ एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) की ओर से दी गई कई सूचनाओं का गणना प्रपत्रों से सत्यापन करते हुए किसी भी माध्यम से (ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन) फार्म-6 प्राप्त होने पर उन्हें तत्काल अपलोड कराते हुए फील्ड वेरिफिकेशन रिपोर्ट समय से जमा कराने के निर्देश दिए। मतदाता सूची में नाम, आयु, लिंग आदि संबंधित त्रुटि के साथ फोटो धुंधली, काली, आकार में छोटी या अत्यधिक पुरानी पाए जाने पर संशोधन हेतु फार्म-8 घोषणा-पत्र भरवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0ध्रा0) आदित्य प्रजापति, उपजिलाधिकारी सदर नैन्सी सिंह, उपजिलाधिकारी तनवीर अहमद उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |