अमेठीः संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
February 18, 2026
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत परसावा गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ट्यूबवेल के बने कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी और जांच में जुट गई है। मृतक युवक की पहचान राम शिरोमणि यादव पुत्र श्याम बिहारी यादव निवासी परसावा के रूप में हुई है। मृतक के दो बेटे कृ विकास यादव (19 वर्ष), अर्जुन यादव (15 वर्ष) कृ तथा एक बेटी मनीषा (लगभग 16 वर्ष) बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
