Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुल्तानपुरः एम्स में चयनित हुए शुभम यादव, क्षेत्र का नाम किया रोशन


चाँदा/सुल्तानपुर। चांदा क्षेत्र के शफीपुर स्थित राम मनोर्थ इंटर कॉलेज के संस्थापक श्री राम मनोर्थ यादव के पौत्र शुभम यादव पुत्र वसंत कुमार यादव का चयन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में रेडियोलॉजी टेक्निशियन के पद पर हुआ है। शुभम की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। शुभम ने अपनी 12वीं तक की शिक्षा राम मनोर्थ इंटर कॉलेज, शफीपुर से ही प्राप्त की।अपनी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने ऑल इंडिया रैंक में 48वीं तथा कैटेगरी रैंक में 16वीं रैंक हासिल कर यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की। अपनी सफलता का श्रेय शुभम ने अपने माता-पिता, परिवारजनों एवं गुरुजनों को दिया।उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से ही यह मुकाम हासिल कर सके हैं। शुभम की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |