Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

नई दिल्ली: देश की राजनीति में मास्टर स्ट्रोक साबित होगा एएसपी जेएसडी व पीजेपी का गठबंधन! 2027 में मिलकर लड़ेंगे चुनाव, आजाद होंगे मुख्यमंत्री का चेहरा


  • दिल्ली में सांसद चंद्रशेखर सहित सभी राष्ट्रीय अध्यक्षों ने लाइव आकर की घोषणा 

नई दिल्ली। देश की राजनीति में सामंतवादी विचारधारा के लोगों को बड़ा झटका लगाते हुए आजाद समाज पार्टी, जन सेवा दल एवं पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षों ने 2027 के विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ने का फैसला लिया है। तीनों पार्टियों ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर यह घोषणा कर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। लंबी चर्चा के बाद तीनों दलों ने निर्णय लिया कि जब तक दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक एक प्लेटफार्म पर आकर नहीं खड़ा होगा तब तक बहुजन आंदोलन सफल नहीं हो पाएगा। बता दें कि जन सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनेश ठाकुर पिछले कई दिनों से इस मुहीम में लगे थे कि आजादी के बाद से आज तक सत्ता सरकार से वंचित रही जातियों को हर हाल में बराबर की हिस्सेदारी दिलाना उनका मकसद है जो एक प्लेटफार्म पर आए बिना संभव नहीं था। इसीलिए उन्होंने बहुजन आंदोलन पर कार्य कर रहे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद एवं पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी के साथ बहुजन समाज सहित वंचित अति पिछड़ों को बराबर की हिस्सेदारी दिलाने के लिए एक प्लेटफार्म पर आने का फैसला किया है।

नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय पर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम आर्मी चीफ नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने लाइव आकर कहा बहुजन आंदोलन को सफल बनाने के लिए अति पिछड़ी जातियों को साथ लेकर चलना जरूरी है। इसलिए जनसेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनेश ठाकुर, पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी के संस्थापक पूर्व आईपीएस डॉ बी पी अशोक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिद्धार्थ वाल्मीकि के साथ लंबी चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि आगामी 2027 का विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि अब जो भी कार्यक्रम आयोजित होंगे उसमें तीनों दलों की सहभागिता रहेगी। उन्होंने कहां की हम जब तक एक प्लेटफार्म पर आकर एकत्रित नहीं होंगे होंगे तब तक बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर एवं कांशीराम साहब के सपनों को साकार नहीं किया जा सकता। जन सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनेश ठाकुर ने कहा कि उनका विजन व पावर प्रोजेक्ट आजादी के बाद से सत्ता से वंचित रही तमाम अति पिछड़ी जातियों को उनके अधिकार दिलाना है इसीलिए उन्होंने आगे के सभी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने का निर्णय लिया है जिसमें मुख्यमंत्री का चेहरा सांसद भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद होंगे। पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी के संस्थापक पूर्व आईपीएस डॉ बीपी अशोक ने कहां की बहुजन आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए यह निर्णय मील का पत्थर साबित होगा हम सभी लोग मिलकर आजाद समाज पार्टी के बैनर तले सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में इस आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए 2027 में सत्ता परिवर्तन कर सामाजिक परिवर्तन करने में कामयाब होंगे। पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिद्धार्थ वाल्मीकि ने कहा कि बहुजनों एवं अति पिछड़ों की आवाज उठाने वाला चंद्रशेखर आजाद के अलावा दूसरा कोई नेता नहीं है। वह कई सालों से इस आंदोलन को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं जबकि बाकी सभी नेताओं ने सरेंडर कर दिया है। इसीलिए पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी ने निर्णय लिया है कि आगामी सभी कार्यक्रम आजाद समाज पार्टी के साथ मिलकर आयोजित किए जाएंगे साथ ही हमारी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव आजाद समाज पार्टी से गठबंधन के साथ लड़ते हुए सांसद चंद्रशेखर आजाद को उत्तर प्रदेश की बागडोर सौंपने का कार्य करेगी। इस दौरान आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व एमएलसी सुनील चित्तौड़ एवं किशन कुमार सहित जन सेवा दल एवं पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |