Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मोबाइल शॉप की बेंच पर आकर बैठा युवक, पानी का ग्लास उठाते ही हार्टअटैक से मौत


इन दिनों में देशभर में साइलेंट हार्ट अटैक की घटनाएं बढ़ गई हैं। राजस्थान के उदयपुर जिले में भी साइलेंट हार्ट अटैक का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यह पूरी घटना शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि युवक मोबाइल शॉप में आकर वहां रखी बेंच पर बैठा था। उसने पास में रखे कैंपर से ग्लास उठाकर पानी पीने की कोशिश की। तभी कुछ ही सेकेंड में वह अचेत होकर गिर गया। दुकानदार और अन्य ग्राहक उसे तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह पूरा घटनाक्रम उदयपुर जिले के आदिवासी अंचल सायरा क्षेत्र का है। घटना सायर बस स्टैंड स्थित महादेव मोबाइल शॉप में 30 जनवरी को शाम 7 बजे घटित हुई। घटना का सीसीटीवी फुटेज रविवार को सामने आया। मृतक की पहचान चरावों का गुडा निवासी 48 वर्षीय रोड सिंह पिता मानसिंह के रूप में हुई है। वह खरवड़ रोड पार कर किसी काम से मोबाइल शॉप पर आए थे, यहां ये घटना घटी।

मृतक रोड सिंह टेम्पो ड्राइवर था। रोड सिंह के छोटे भाई और बीजेपी के सायरा मंडल महामंत्री बाबूसिंह खरवड़ ने बताया, मुझे जैसे ही घटना का पता लगा कि मैं तुरंत मोबाइल शॉप पर पहुंचा। अचेत अवस्था में भाई को प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर गए थे। वहां से उन्हें गोगुंदा सरकारी हॉस्पिटल रेफर कर दिया था, जहां डॉक्टर्स ने साइलेंट अटैक का कारण बताते हुए उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बाबूसिंह ने बताया कि रोड सिंह स्वस्थ थे और उनको पूर्व में कोई बीमारी नहीं थी। उनके 21 साल का बेटा और 15 साल की बेटी है जो कि दिव्यांग है। उसका बचपन से एक हाथ नहीं है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |