Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शराब के नशे में युवती ने सड़क पर मचाया जमकर हंगामा

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से शराब के नशे में हंगामे का एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है। यहां एक युवती ने शराब के नशे में बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया है। युवती के हंगामे के कारण यातायात भी काफी प्रभावित हो गया। अब इस घटना की वीडियो वायरल हो गया है जिसे देख कर हर कोई हैरान है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

दरअसल, ये पूरा मामला मध्य प्रदेश के रीवा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। इलाके में रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवती ने शराब के नशे में बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये घटना ढेकहा मोहल्ले की है, जहां रीवा-सतना मुख्य मार्ग पर युवती के तांडव के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया।

रीवा जिले में शराब के नशे में हंगामे को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों की ओर से भी जानकारी दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शराब के नशे में हंगामा कर रही युवती सड़क पर आने-जाने वालों के साथ गाली-गलौज कर रही थी। इस कारण से वहां पर राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शराब के नशे में बीच सड़क पर हंगामे के मामले के बारे में सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की ओर से की गई जांच में सामने आया है कि हंगामा करने वाली युवती बिछिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस ने समझाइश देकर युवती को सुरक्षित उसके घर भिजवा दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |