Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः डॉक्टर की लापरवाही, तड़पती रही प्रसूता महिला


अमेठी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक प्रसूता महिला को परिजन एंबुलेंस से अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन समय पर उपचार नहीं मिलने से वह काफी देर तक दर्द से तड़पती रही। आरोप है कि अस्पताल परिसर में मौजूद डॉक्टर निजी वाहन खड़ा कर अन्य कार्यों में व्यस्त रहे, जबकि प्रसूता महिला एंबुलेंस में ही मदद का इंतजार करती रही। घटना को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में इस तरह की लापरवाही बेहद चिंताजनक है और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मामले की जानकारी मिलते ही अस्पताल स्टाफ में हड़कंप मच गया। अमेठी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उठे इस सवाल के बाद अब लोगों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |