बाराबंकीः संदिग्ध हालात में युवक का शव खेत में मिलने से मचा हड़कंप
February 15, 2026
सिद्धौर /बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव खेत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पूरे लच्छी मजरे डिगसरी गांव निवासी सिंधुराज (28) पुत्र भोलानाथ बीते शनिवार रात अचानक घर से लापता हो गया था। परिजन डिगसरी गांव में एक निमंत्रण में गए हुए थे। लौटने पर सिंधुराज घर पर नहीं मिला, जिसकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।रविवार सुबह डिगसरी गांव के गेट के पास स्थित एक खेत में सिंधुराज का शव पड़ा मिला। इसकी जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं, असंद्रा पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
.jpg)