बाराबंकीः हाईटेंशन पोल से टकराया अनियंत्रित ऑटो टला बड़ा हादसा
February 15, 2026
सूरतगंज /बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर फतेहपुरदृसूरतगंज मार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया। ममटामऊ के पास फतेहपुर की ओर से सूरतगंज आ रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे हाईटेंशन पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल टूटकर सड़क पर गिर पड़ा।गनीमत रही कि उस समय मार्ग पर कोई अन्य वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था और विद्युत तारों में सप्लाई भी चालू नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने टूटे पोल को सड़क किनारे हटवाया और संबंधित लाइन की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बंद कर दी। बताया जा रहा है कि यह लाइन चन्द्र सिहाली में संचालित बाबा लोधेश्वर कोल्ड स्टोर की है।घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा, हालांकि समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।
.jpg)