Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: नगर आयुक्त की अध्यक्षता में शहर के शौचालयों के संचालन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित


लखनऊ। नगर निगम द्वारा शहर के शौचालयों की स्वच्छता और संचालन में सुधार लाने के उद्देश्य से बुद्धवार को स्मार्ट सिटी सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता नगर आयुक्त गौरव कुमार ने की, जिसमें शहर के शौचालयों को संचालित करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शौचालयों की स्वच्छता और साफ-सफाई नियमित रूप से की जाए और किसी भी प्रकार की टूट-फूट की स्थिति में तुरंत सुधार किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शौचालयों को मानक के अनुसार ही रखा जाए और सर्वेक्षण में रैंक सुधारने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और संस्थाओं को निर्देश दिये है कि वे अपने कार्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें और शहर के शौचालयों को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने में अपना योगदान दें।

बैठक में अपर नगर आयुक्त अरविंद राव, उप नगर आयुक्त रश्मि भारती, पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान, समस्त जोनल अधिकारी व जोनल सेनेटरी अधिकारी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। पर्यावरण अभियंता को निर्देश दिया गया कि वे फील्ड पर वेंडर्स की समस्याओं का समाधान करें और शौचालयों के संचालन में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसका ध्यान रखें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |