लखनऊ। जोन 3 अंतर्गत जोनल सेनेटरी अधिकारी मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में जानकीपुरम सेक्टर-जे एवं चाँदगंज क्रॉसिंग से एफ.आई. प्लाजा तक पॉलीथीन रोकथाम तथा गन्दगी फैलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गन्दगी फैलाने वालों के विरुद्ध कुल 11 चालानों के माध्यम से ₹8,100ध्- की वसूली की गयी।पॉलीथीन पाए जाने पर कुल 06 चालानों के माध्यम से ₹20,500ध्- की वसूली की गयी।इस प्रकार कुल 17 चालानों के माध्यम से ₹28,600ध्- की धनराशि वसूल कर नगर निगम कोष में जमा करायी गयी।
अभियान में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक प्रमोद कुमार गौतम, सुमित मिश्रा, पुष्कर सिंह पटेल, अंकाक्षा गोस्वामी, प्रवर्तन दल-296 के कर्मियों तथा क्षेत्रीय सुपरवाइजर की संयुक्त टीम उपस्थित रही।
