Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोईः युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, इलाज के दौरान मौत


तिलोई/अमेठी। शिवरतनगंज थानाक्षेत्र के बसंतपुर गाँव के एक 30 वर्षीय युवक की रायबरेली में विषाक्त पदार्थ के सेवन से मृत्यु हो गई।मृतक की पहचान बेचू लाल पुत्र विजयई के रूप में हुई है।घटना के पीछे पड़ोसी जनपद की एक महिला से विवाद और पूर्व की पुलिस कार्रवाई को मुख्य कारण बताया जा रहा है।परिजनों के अनुसार,शनिवार को बेचू लाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई।बताया जा रहा है कि उसने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था।परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे,लेकिन चिकित्सकीय सहायता मिलने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया।इस आकस्मिक मृत्यु से परिवार में मातम छा गया है। स्थानीय सूत्रों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का रायबरेली जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र की एक महिला से गहरा संबंध था। इस संबंध को लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच गंभीर विवाद हुआ था, जो थाने तक पहुँच गया था। इसी पृष्ठभूमि में युवक शनिवार को महराजगंज क्षेत्र गया था, जहाँ कथित तौर पर उसने जहर खाकर आत्मघाती कदम उठाया।मामले की गंभीरता को देखते हुए शिवरतनगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्र ने पुष्टि की कि युवक की मृत्यु विषाक्त पदार्थ के सेवन से हुई है।उन्होंने बताया कि चूंकि घटना स्थल पड़ोसी जनपद रायबरेली का महराजगंज क्षेत्र है,इसलिए आगे की कानूनी कार्रवाई संबंधित थाना क्षेत्र द्वारा की जाएगी।पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |