Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: छूट न जाए एक भी वोटर ! मतदाता सूची दुरुस्त करने की मुहिम तेज


संग्रामपुर/अमेठी। जनपद के संग्रामपुर विकास खंड अंतर्गत जरौटा ग्राम सभा में रविवार को निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण अभियान का आयोजन किया गया। प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ना तथा लोकतंत्र की चुनावी प्रक्रिया में जन-भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रेम कुमार द्विवेदी ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मतदाता पंजीकरण की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया को त्रुटिहीन बनाने के लिए दस्तावेजों का सटीक होना अनिवार्य है। नए मतदाताओं को अपनी फोटो, आधार कार्ड, परिवार रजिस्टर की नकल और वर्ष 2003 की मतदाता सूची के अनुसार माता-पिता का एपिक नंबर प्रस्तुत करना होगा। नाम, आयु या पते में किसी भी प्रकार की विसंगति को सुधारने के लिए फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। आयु या नाम में भिन्नता की स्थिति में पैन कार्ड, परिवार रजिस्टर या 10वीं की अंकतालिका को वैध साक्ष्य के रूप में स्वीकार किया जाएगा। प्रेम कुमार द्विवेदी, बीएलओ ने कहा कि हमारा संकल्प है कि 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे। मतदाता सूची का शुद्धिकरण ही निष्पक्ष चुनाव की पहली सीढ़ी है। अभियान के दौरान स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा गया। बीएलओ ने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग प्रदान करें ताकि कोई भी विधिक मतदाता सूची से बाहर न रहे। इस अवसर पर श्री रामचंद्र मिश्रा (अध्यापक), शेषनारायण मिश्र, रविकांत मिश्रा सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |