Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: प्राथमिक विद्यालय का गेट गिरा,दो छात्र घायल! ददरा प्राथमिक विद्यालय में हादसा निर्माण कार्य पर उठे सवाल


राजगढ़/मिर्जापुर। स्थानीय विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय ददरा में सोमवार को एक हादसा हुआ स्कूल का लोहे का मुख्य गेट अचानक उखाड़ कर गिर गया जिसमें दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल छात्रों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले जाया गया जहां उनका उपचार जारी है। यह घटना ददरा प्राथमिक विद्यालय परिसर में हुई है। खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यालय भी स्थित है हादसा के समय बच्चे स्कूल परिसर में खेल रहे थे गेट गिरने से तीन वर्षीय शिवांश पुत्र महेंद्र कुमार और एक अन्य छात्र घायल हो गए। ग्रामीण और शिक्षकों की मदद से बच्चों को बाहर निकल गया है,शिवांश की हालत गंभीर बताई जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) संजय यादव ने बताया कि गेट गिरने से शिवांश और एक अन्य छात्र को चोट आई है उन्होंने यह भी स्पष्ट किया। इस गेट का निर्माण व स्थापना हाल में ही ग्राम प्रधान रमेश चंद यादव के द्वारा कराई गई थी। वही ग्राम प्रधान रमेश चंद यादव ने अपने सफाई में कहा की गेट नया था,

लेकिन बच्चे उस पर चढ़कर खेल रहे थे उनके कहने के अनुसार बच्चों की वजन के कारण गेट गिर गया। वेल्डिंग टूट गई और गेट गिर गया,उन्होंने छात्र को लगी चोट को महुली बताया है। इस हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीण में आक्रोश है ग्रामीणों ने निर्माण कार्य किए गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है कि यदि गेट नया था तो उसकी बिल्डिंग इतनी कमजोर कैसे हुई कि बच्चों के वजन से गेट टूट गई। ग्रामीणों ने यह भी सवाल उठाया की जिस परिसर में खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यालय स्थित है। वहां निर्माण कार्य में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई एक अभिभावक ने कहा यह सीधे तौर पर बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ है। यदि बीआरसी केंद्र के भीतर स्कूल सुरक्षित नहीं है,तो ब्लॉक के अन्य स्कूलों की स्थिति क्या होगी। ग्रामीण अब जिला प्रशासन से इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |