Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः मामूली विवाद में चले ईंट पत्थर चार घायल एक की हालत गंभीर


गुरसहायगंज/कन्नौज। आलू के खेत मे ट्रैक्टर निकालने के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जिसके चलते ईंट पत्थर चलने लगे जिसकी चपेट में आकर चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें गंभीर अवस्था में कानपुर में भर्ती कराया गया मिली जानकारी के अनुसार उसमें से एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई थी।

गुरुवार की शाम क्षेत्र के ग्राम मझपुर्वा के शमीम के खेत में खड़ी आलू की फसल में ट्रैक्टर निकालने की विवाद को लेकर मोहल्ले के ही अयाज के साथ कहा सुनी होने लगी देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया जिसमें गांव के ही शमीम रिफाकत आसिम तथा अंसार गंभीर रूप से घायल हो गए। पथराव होने से गांव में भगदड़ मच गई लोगों ने इधर-उधर छुपकर अपनी जान बचाई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे लोगों को खदेरा वहीं गंभीर रूप से घायलों को एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया जहां हालत नाजुक होने पर तीन घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया मिली जानकारी के अनुसार एक घायल आसिम की हालत नाजुक बनी हुई थी वहीं पीड़ित मसरुर अहमद द्वारा जरीफुल अयाज अमन सावेज जावेद फैयाज लाडले सैफी मंगली मन्ना सहित कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |