Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः बाला देवी रोशन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में वार्षिक उत्सव धूमधाम से सम्पन्न! 1100 मेधावी छात्र-छात्राओं को ड्रेस, बैग व प्रमाण पत्र से किया गया सम्मानित,सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन


पीलीभीत। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग स्थित बाला देवी रोशन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में शुक्रवार को  वार्षिक उत्सव समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संरक्षक एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. तौलेराम गंगवार, पूर्व ब्लाक प्रमुख तारवती गंगवार, विद्यालय प्रबंधक डॉ. रत्नेश गंगवार तथा जिला पंचायत सदस्य प्रियंका गंगवार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। नृत्य, गीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

वार्षिक उत्सव में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, एमए, एमएससी (विज्ञान वर्ग), गृह विज्ञान, फार्मेसी विभाग एवं लॉ कॉलेज की कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कुल 1100 मेधावी छात्र-छात्राओं को ड्रेस, बैग एवं प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों और शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया।छात्राओं की रेनबो प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें सौम्या ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय तथा प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न शैक्षिक एवं सह-पाठ्यक्रम प्रतियोगिताएं भी संपन्न कराई गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

संस्था के प्रबंधक डॉ. रत्नेश गंगवार ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी अनुशासन और निरंतर परिश्रम के बल पर ही अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे शिक्षा के माध्यम से अपने माता-पिता एवं संस्था का नाम रोशन करें।कार्यक्रम का संचालन पवन गंगवार ने किया। इस अवसर पर नवाबगंज (बरेली) की पूर्व ब्लाक प्रमुख बीनू गंगवार, विश्व हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह गंगवार, प्राचार्य डॉ. एस.पी. मौर्य, उप प्राचार्य डॉ. पातंजलि गंगवार, फार्मेसी विभाग के प्राचार्य मनोज कुमार, लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रवि प्रकाश गंगवार, बाबूराम निराला, भद्रपाल गंगवार, डॉ. मुरारी लाल गंगवार, डॉ. अश्विनी गंगवार, चंद्रपाल मौर्य, अविनाश गंगवार सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |