Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः राजबाग कॉलोनी में नवनिर्मित गली का हुआ भव्य लोकार्पण! नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने फीता काटकर किया शुभारंभ


पीलीभीत। नगर के वार्ड संख्या 16 अंतर्गत राजबाग कॉलोनी की गली नंबर 3 का निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत गुरुवार को एक सादे किंतु गरिमामय समारोह में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल द्वारा विधिवत लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर गली का उद्घाटन किया तथा निर्माण से संबंधित शिलापट का अनावरण किया।लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका परिषद  द्वारा शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राजबाग कॉलोनी की यह गली लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी, जिससे बरसात के दिनों में लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। गली के निर्माण से अब कॉलोनीवासियों को सुरक्षित, सुगम एवं स्वच्छ आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।उन्होंने आगे कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वच्छता जैसे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है, ताकि आमजन का जीवन स्तर बेहतर बनाया जा सके।इस अवसर पर वार्ड सभासद प्रतिनिधि अवतार सिंह मोनू, भाजपा नेता आशा मिश्रा, सुमित गंगवार, गगन मिश्रा, कपिल मिश्र, भाजपा मीडिया सह संयोजक विपिन मिश्रा, सभासद एहतशाम वली खां, वतन दीप मिश्रा, निर्मल सिंह टीटू, राशिद हुसैन, साकेत सक्सेना, इमरान अंसारी, विकास बाबू, कमलेश वर्मा, रोहित रॉय सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर कॉलोनीवासियों ने नगर पालिका परिषद एवं पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल के प्रति आभार प्रकट करते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |