Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रूद्रपुर: पूर्व विधायक राजेश शुक्ला पर लगे आरोप की वास्तविकता आई सामने, महिला ने स्वीकार की गलती


रूद्रपुर । ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान कुछ विरोधियों ने साजिश रचकर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला पर 30 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया था, जिसकी वास्तविकता अब सामने आ गई है। जिस महिला ने दबाव में आकर उन पर आरोप लगाया था, उसने किच्छा कोतवाली में शपथ पत्र देकर अपनी गलती स्वीकार कर ली है और मामले को समाप्त करने का आग्रह किया है।

महिला, रूचि पाल ने अपने पत्र में कहा है कि वह राजनीतिक दबाव और पैसे के प्रलोभन में आकर आरोप लगाया था। उसने कहा कि उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह 30 लाख रुपये की धनराशि नगद घर में रख सके। उसे अपने किए गए व्यवहार पर पछतावा है।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि उनकी राजनैतिक छवि को खराब करने के लिए प्रयास किया गया था, लेकिन सच्चाई की जीत हुई है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |