अमेठी।रेलवे स्टेशन के समीप स्थित प्राचीन श्री विश्वकर्मा मंदिर परिसर में विश्वकर्मा सेवा समिति अमेठी के तत्वावधान में विश्वकर्मा प्राकट्य उत्सव के अवसर पर भव्य आध्यात्मिक एवं सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, संगठन मजबूती, शिक्षा के प्रसार और नशा मुक्ति के प्रति जन-जागरूकता फैलाना रहा।
कार्यक्रम में श्री विश्वकर्मा धाम एवं सर्वदेव मंदिर ट्रस्ट जलालपुर तिवारी, जगदीशपुर के अध्यक्ष श्री हरदेव शर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य एवं वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। वक्ताओं ने युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बेटियों के विवाह में सहयोग तथा बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
इस अवसर पर विश्वकर्मा सेवा समिति अमेठी के अध्यक्ष श्री विंध्या दीन विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष श्री राम निहोर विश्वकर्मा, महामंत्री श्री राम किशोर विश्वकर्मा समेत समिति व मंदिर समिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव श्री निर्मल विश्वकर्मा ने किया।
