Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठी: कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम जारी, काम के अधिकार को बहाल करने की मांग! सार्वजनिक उपक्रमों को नीलाम करने के अलावा मोदी सरकार ने और कुछ नहीं किया -राजीव शुक्ल


अमेठी। कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम जारी है। जिले की सभी न्याय पंचायतों में मनरेगा चौपाल के आयोजन के बाद शुक्रवार को नगर निकायों में वार्ड बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा को बंद करके विकसित भारत राम जी योजना लाने के लिए केंद्र सरकार को निशाने पर लिया और काम के अधिकार को बहाल करने के साथ न्यूनतम मजदूरी चार सौ रुपए करने की मांग की।

 अमेठी में बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष बैठक आयोजित की गई। बैठक को वरिष्ठ कांग्रेस नेता और एस आई आर कोआर्डिनेटर डॉ अरविन्द चतुर्वेदी और मनरेगा बचाओ संग्राम के विधानसभा संयोजक राजीव शुक्ला ने सम्बोधित किया।

 डा अरविंद चतुर्वेदी ने कहा कि यूपीए सरकार ने रोजगार की गारंटी देने और ग्रामीण अंचल के श्रमिकों का पलायन रोकने के लिए नरेगा की शुरुआत की थी।इसे बाद में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना नाम दिया गया। मोदी सरकार ने योजना को बंद करके राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान करने के साथ मजदूरों के काम के अधिकार को छीन लिया है।

 राजीव शुक्ला ने कहा कि नमो सरकार पूरी तरह हिटलरशाही रवैया अपनाए हुए हैं। पिछले दस सालों में इस सरकार ने सार्वजनिक उपक्रमों को नीलाम करने और लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश के अलावा और कोई काम नहीं किया है।

ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महावीर कोरी,बलदेव सिंह,राम उजागिर मिश्र सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद रहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |