जायस /अमेठी जनपद के जायस वहाबगंज में ग्लोबल सोलर एनर्जी एवं अजय जन सेवा केंद्र का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम में क्षेत्र की कई बड़ी व प्रतिष्ठित हस्तिय जैसे भाजपा जिला मंहामंत्री राकेश त्रिपाठी विष्णु दायल जैन आशोक कुमार मौर्य शिवराम चौधरी व इने गिने कुछ सभासद छोडकर नगर पालिका के समस्त सभासद की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम मे मौजूद रही जिससे आयोजन और भी खास बनता चला गया
भाजपा वरिष्ठ नेता महेश प्रताप सोनकर के यहां उद्घाटन के अवसर पर अतिथियों ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया इस दौरान जन सेवा केंद्र के माध्यम से आय,जाति निवास प्रमाण पत्र,आधार,पैन कार्ड, बिजली बिल,राशन कार्ड, पेंशन, ऑनलाइन फॉर्म,ड्राइविंग लाइसेंस,लेबर कार्ड सहित अनेक जनहित सेवाओं की जानकारी देते कहा हर सुबिधा जनता यहा ही मुहीया कराई जायेगी वहीं ग्लोबल सोलर एनर्जी के अंतर्गत घरेलू व व्यावसायिक सोलर प्लांट, सरकारी सब्सिडी वाले सोलर सिस्टम, हाइब्रिड एवं ऑन-ग्रिड सोलर प्लांट की सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की भी बात कही जिससे क्षेत्र के लोगों को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा का लाभ मिल सके कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने इस पहल को ग्रामीण और कस्बा वासियों के लिए बेहद उपयोगी बताते हुए आयोजक महेश प्रताप सोनकर पूर्व रहे नगर पालिका अध्यक्ष जायस एंव युवा नेता पुत्र भानू सोनकर की जमकर सराहना करते हुये हार्दिक शुभकामनाएं दी ये विशाल उद्घाटन समारोह उत्साह बहुत ही उमंग के साथ संपन्न हुआ।
