Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः अमल गार्डन में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन


आगरा। रविवार, फरवरी कृ महार्षि अरविंद नगर स्थित अमल गार्डन में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। यह सम्मेलन विराट हिन्दू सम्मेलन समिति एवं राष्ट्रीय भगवा दल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

सम्मेलन के मुख्य वक्ता श्रीधाम वृंदावन से पधारे पूज्य स्वामी सत्यमित्रानंद जी महाराज रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय भगवा दल के अध्यक्ष टी. पी. भदौरिया ने की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में  चंद्रशेखर  एवं मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. आशुतोष भंडारी उपस्थित रहे। मंच संचालन का दायित्व सीमा सिंह एवं नवीन कुलश्रेष्ठ ने संयुक्त रूप से निभाया।

इस अवसर पर सम्मेलन समिति के सचिव अजय सदस्य, कोषाध्यक्ष कांत शर्मा, आर. डी. त्यागी, राष्ट्रीय भगवा दल के अध्यक्ष अमोल दीक्षित, केशव शर्मा, कैलाश पाठक, राजेश त्यागी, अनिल त्यागी, राम कमलेश दीक्षित, भूपेश गोयल एवं योगेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सम्मेलन में हिन्दू समाज की एकता, सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |