Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः भाजपा षड्यंत्र के तहत लोगों के सही वोट कटवाना चाहती है, सही वोट काटे तो होगा धरना प्रदर्शन - कलीम खान


कन्नौज। भारतीय जनता पार्टी का असली चेहरा सामने आ गया है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के लोग षड्यंत्र के तहत सही वोटो को कटवाने का कार्य कर रहे हैं परंतु ऐसे षड्यंत्रकारियें के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। उपरोक्त बातें सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान ने कहीं।

छिबरामऊ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने कहा कि उनकी जानकारी मे आया है कि छिबरामऊ विधानसभा के गांव मझपुर्वा सहित अन्य कई गांवों मे एक षड्यंत्र के तहत एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत सात नंबर फॉर्म भरकर बिना वजह लोगों को अनुपस्थित बताकर सही वोटो को कटवाने का खेल खेला जा रहा है। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए वरिष्ठ सपा नेता जयकुमार तिवारी बउअन ने कहा कि उपरोक्त मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही होना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने कहा कि यदि एक भी सही वोट काटा तो समाजवादी पार्टी धरना प्रदर्शन के लिए विवश होगी। मझपुर्वा गांव से पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि हारून अहमद सिद्दीकी द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष मजबूती से अपना पक्ष रखा गया और कहा गया कि दो-दो बार के क्षेत्र पंचायत सदस्यों के वोट पर भी एक षड्यंत्र के तहत तथ्यहीन आपत्तियां अज्ञात लोगों द्वारा की गई है जो की बिल्कुल गलत हैं। उन्होंने कहा कि गांव एवं समाज हित मे वह विधिवत तरीके से लगातार प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे प्रदेश सचिव हसीब हसन युवा सपा नेता जुनैद सिद्दीकी पूर्व प्रधान प्रतिनिधि जकील अहमद सिद्दीकी समाजसेवी मौलाना महताब आलम 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |