लखनऊः रामा कॉलेज ने स्वास्थ्य कैंसर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
February 04, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के विश्व कैंसर दिवस पर इटौंजा स्थित डीजी स्वास्थ्य टेलीमेडिसिन सेंटर द्वारा रामा कॉलेज एवं क्षेत्रीय पंचायतों के सहयोग से कैंसर जागरूकता कार्यक्रम एवं साइकिल रैली का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 100 ग्रामीणों, छात्रों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। डॉ. ए.पी. माहेश्वरी शिव चैहान एवं ग्राम प्रधान बाजपेयी के नेतृत्व में रामा कॉलेज के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कैंसर से बचाव और समय पर उपचार का संदेश दिया। कैंसर से विजयी बच्चों, विशेष रूप से सत्यम की प्रेरणादायक कहानी, ने सभी में आशा और आत्मविश्वास का संचार किया। संदेशरू सही समय पर सही डॉक्टर से इलाज और मजबूत संकल्प ही कैंसर पर विजय का मूल मंत्र है।
