Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः बूथ प्रवासी नीरज सिंह ने एस.आई.आर अभियान प्रगति की समीक्षा की


लखनऊ। लखनऊ में मतदाता पुनरीक्षण अभियान एस.आई.आर के द्वितीय चरण के अंतिम दौर में  लखनऊ महानगर में बृहस्पतिवार को भी विशेष अभियान चलाया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह बूथ प्रवासी के रूप में पूर्व विधानसभा क्षेत्र के गोमतीनगर स्थित मॉडर्न एकेडमी पोलिंग स्टेशन, बूथ संख्या 408 पर उपस्थित रहकर मतदाता फॉर्म भरवाए और आयोजित बैठक में अभियान में प्रगति की समीक्षा की। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी कैंट विधानसभा की बूथ संख्या 7 और 8 सहित अन्य बूथ पर उपस्थित रहे जहां विशेष कैंप में फार्म 6 भरवाने का कार्य किया गया। डॉ नीरज सिंह ने बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और ैप्त् अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई।

बूथ संख्या 408 पर कुल 704 मतदाताओं में से 169 को नोटिस जारी की गई थी, जिनमें से 154 मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण हुई और शेष 15 मतदाताओं की मैपिंग कल तक पूरा करने को कहा सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल हो। इस संबंध में संबंधित बीएलओ से भी चर्चा की गई। नीरज सिंह ने बैठक में बूथ स्तर पर संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए प्रत्येक माह ‘मन की बात’ कार्यक्रम के उपरांत नियमित बूथ बैठक आयोजित करने और “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” के मूल मंत्र के साथ कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष, बूथ मंत्री, बीएलए, पन्ना प्रमुख, लाभार्थी प्रमुख एवं सोशल मीडिया व्हाट्सएप समूह से जुड़े पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करने के निर्देश दिए गए, ताकि मतदाता सूची की शुद्धता के साथ-साथ सरकार की योजनाओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाया जा सके। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि बैठक में पार्षद अरुण तिवारी, बूथ अध्यक्ष एस.एम ओझा, दयाशंकर तिवारी, राकेश जेटली, नितिन द्विवेदी, धीरेंद्र सिंह, नर्मदा श्रीवास्तव, शैलजा सिंह सहित बूथ समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |