Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकी: समय पर वेतन न मिलने से अल्प वेतनभोगी बेहाल- अखिलेश शुक्ला



बाराबंकी । समय से वेतन न मिलने के कारण अल्प वेतनभोगी कर्मचारियों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। उत्तर प्रदेश एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन,  के जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ला ने वित्त एवं लेखाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा कार्यालय तथा जिला विद्यालय निरीक्षक,  से मुलाकात कर कर्मचारियों का वेतन शीघ्र भुगतान किए जाने की मांग उठाई।अखिलेश शुक्ला ने बताया कि माह का वेतन मिलने की तय तिथि के पांच दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। इससे लिपिक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घर का राशन, बच्चों की पढ़ाई, बिजली-पानी के बिल और दवाइयों जैसे जरूरी खर्च पूरे करना मुश्किल होता जा रहा है।उन्होंने कहा कि अल्प वेतन पर कार्य करने वाले कर्मचारी पहले से ही सीमित संसाधनों में परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ऐसे में वेतन में देरी उनके जीवन को अस्त-व्यस्त कर देती है। समय पर वेतन न मिलना कर्मचारियों के आत्मसम्मान और मनोबल दोनों पर गहरा असर डाल रहा है।

जिला अध्यक्ष ने प्रशासन से मांग की कि कर्मचारियों की मजबूरी और संवेदनशील स्थिति को समझते हुए तत्काल वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि वे और उनके परिवार राहत की सांस ले सकें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संगठन को आगे की रणनीति पर विचार करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |