Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उन्नाव: ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत


उन्नाव। जिले  के मगरवारा क्रॉसिंग के पास एक रेल हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नैकानी खेड़ा निवासी राहुल चैहान पुत्र मुलुक राज के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, राहुल चैहान मैच खेलकर मगरवारा की ओर लौट रहा था। मगरवारा क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।परिजनों ने बताया कि राहुल अपने चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसकी असमय मौत से गांव में दुख का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |