Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः दयाल नगर में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन! दयाल नगर में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन


आगरा। दयाल नगर में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन अत्यंत भव्य, अनुशासित एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन में राष्ट्रीय संत अतुल कृष्णा भारद्वाज जी ने अपने ओजस्वी एवं विचारोत्तेजक संबोधन से उपस्थित जनसमूह को धर्म, संस्कृति और राष्ट्रबोध के प्रति जागरूक किया। उनके विचारों ने श्रोताओं को गहरे रूप से प्रभावित किया।

कार्यक्रम में भवेंद्र जी एवं रीना शर्मा जी ने भी अपने सारगर्भित उद्गार व्यक्त किए, जिनका उपस्थित जनसमुदाय ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। सम्मेलन के दौरान संत अतुल कृष्णा भारद्वाज जी का भव्य स्वागत किया गया, जिसे आयोजकों एवं कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्यपूर्ण क्षण बताया गया।

सम्मेलन में प्रस्तुत शानदार सांस्कृतिक एवं जानदार कार्यक्रमों ने आयोजन को और भी स्मरणीय बना दिया। कार्यक्रम का सफल एवं सशक्त संचालन निधि चतुर्वेदी जी द्वारा किया गया, जो आयोजन की रीढ़ सिद्ध हुआ।

आयोजन की सफलता में नगर कार्यवाह एवं पार्षद अमित दिवाकर जी, सभी पार्षदों एवं समस्त कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक धन्यवाद दिया तथा सफल आयोजन पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |