उन्नाव। जिले के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सहजनी क्रॉसिंग के पास पोल संख्या 64ध्20 पर सुबह करीब 9रू45 बजे हुई। कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक रेलवे ट्रैक के किनारे कुछ देर तक खड़ा था। जैसे ही मालगाड़ी नजदीक आई, वह अचानक पटरी पर कूद गया। ट्रेन चालक ने हॉर्न बजाया और ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन कम दूरी के कारण हादसा टल नहीं सका। घटना के बाद ट्रेन रुक गई और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए, जिन्होंने रेलवे और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही गंगाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान उन्नाव के पीडी नगर निवासी दिनेश बाबू पुत्र रामसागर के रूप में हुई है। पहचान होने के बाद परिजनों में शोक छा गया।
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, घटना के पीछे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर युवक की मानसिक स्थिति और पारिवारिक परिस्थितियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इस घटना के कारण रेलवे ट्रैक पर कुछ समय के लिए रेल यातायात भी प्रभावित हुआ।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सहजनी क्रॉसिंग के आसपास पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं। खुले रेलवे ट्रैक और निगरानी की कमी के कारण लोग अक्सर पटरी पार करते समय लापरवाही करते हैं। हालांकि, इस विशेष मामले में युवक द्वारा जानबूझकर ट्रेन के सामने आने की बात सामने आई है।
चैकी इंचार्ज मूलचंद पाठक ने जानकारी दी कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी