Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुरः एएनएम सीएचओ व संगिनी घर -घर जाकर बनाएंगी आयुष्मान कार्ड


संग्रामपुर/अमेठी। मंगलवार को जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर सभागार में सभी एएनएम सीएचओ और आशा संगिनी को घर -घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जिला स्तरीय टीम की उपस्थिति में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षणोपरान्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉ संतोष सिंह ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड एएनएम सीएचओ व आशा संगिनी द्वारा घर-घर जाकर बनाने के लिए आज जिलास्तरीय टीम की उपस्थिति में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया राशनकार्ड धारक और 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग को आयुष्मान योजना का लाभ पहुंचाने के लिए कार्ड बनाया जा रहा है।जिसके लिए उन्हें दस्तावेज के रूप में आधार कार्ड व राशनकार्ड ही देना होगा। आयुष्मान कार्ड के जरिए पात्र परिवार सलाना 5 लाख रुपए तक  निशुल्क इलाज प्राप्त कर सकते हैं। आयुष्मान कार्ड में प्रगति लाने व विस्तार पहुंचा कर प्रत्येक पात्र परिवार को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए आसानी से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए यह प्रशिक्षण दिया गया।इस प्रशिक्षण में चंद्रजीत यादव ( जिला शिकायत प्रबंधक) राम बहाल सिंह सीएमओ कार्यालय अमेठी, संतोष कुमार यादव (ए आर ओ), शम्भू नाथ पाण्डेय मुकेश कुमार कुशवाहा आयुष्मान भारत योजना बीसीपीएम तीर्थराज यादव व सभी एएनएम और सीएच ओ व संगिनी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |